बलराज जड़ी बूटी शक्तिशाली ताकत का खजाना है और जानिए कैसे
नमस्कार दोस्तों मै आपका "वैद्यराज छत्तीसगढ़" आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के विषय में बताऊंगा, वैसे तो मेरे यूट्यूब चैनल पर विडियो पहले से उपलब्ध है, पर इस आर्टिकल में मैं इसके बारे में जानकारी देने के साथ साथ आपके मन में जो भी सवाल होंगे उसके हिसाब से जवाब देने का प्रयास करुंगा, जिसे आप यूट्यूब पर पुछ नहीं पाते, और मैं भी लंबा विडियो नहीं बना पाता इसलिए यह नया वेबसाइट आप सबके लिए शुरू किया हूं, तो चलिए जानते हैं इस बलराज जड़ी बूटी के बारे में
1. बलराज जड़ी बूटी इतना ट्रेंड क्यों कर रहा है पुरे सोशल मीडिया पर जानिए
देखिए वर्तमान में बलराज जड़ी बूटी सर्च करने वालों की संख्या भारत भर में बहुत ज्यादा है और इस विषय पर मैं विशेष रूप से इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने जब एक छोटा सा विडियो क्लिप डाला तो वह एक महीने में ही 10 हजार से अधिक व्यूज मिला , वहीं दूसरी तरफ तेजराज भोजराज कामराज जड़ी बूटी को भी बहुतायत खोज करते हैं, पर कोई इन सबके विषय में सही जानकारी नहीं देता या फिर कुछ मिनट के अधूरे ज्ञान वाले विडियो बना देते हैं, और मैं इन सब चीज़ों को बड़े ध्यान से देखा और तब जाकर आप लोगों के बीच आना पड़ा और मैं वैद्यराज छत्तीसगढ़ होने के साथ साथ बलराज पाक भी बनाया हूं तो बहुत सारे रोगों में बेहतर प्रदर्शन करता है, तो यही कारण है कि बलराज जड़ी बूटी काफी चर्चा में रहता है क्योंकि नाम से बहुत शक्तिशाली जड़ी बूटी प्रतित होता है ! तो क्या है इसकी पुरी सच्चाई और कैसे काम करता है यह बताने का प्रयास करुंगा
1. बलराज जड़ी बूटी क्या है ?
देखिए बलराज जड़ी बूटी बहुत ही शक्तिशाली है और महिलाओं और पुरुषों के रोग जैसे बांझपन, बच्चे ना होना , और वीर्य की कमी या फिर पतलापन, महिला के गर्भ से जुड़े रोग , बच्चों में निमोनिया के लिए बहुत तगड़ी औषधि माना जाता है और इसके प्रयोग के कुछ दिनों बाद ही परिणाम आने लगते हैं , और मेरे द्वारा अबतक जितने भी मरीजों को दिया गया है उनके परिणाम भी बेहतर निकल कर आयें हैं ,
नोट- सफेद मूसली से 20 गुना अधिक शक्तिशाली होती है यह बलराज जड़ी बूटी कि हमारे छत्तीसगढ़ में "घुंघरू कांदा" नाम से जानते हैं
बलराज जड़ी बूटी छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक प्रचलित है बैगा आयुर्वेद में इसका काफी प्रचलन होता आ रहा है अभी तक !
2. बलराज जड़ी बूटी के बारे में लोगों के बीच है कई मिथ्या ?
जी हां सबसे पहले तो आप लोग यह जान लीजिए कि मैंने जबसे जड़ी बूटी दिया है तबसे इसके कार्य क्या है यह जानता हूं, पर इतना भ्रामक जानकारी लोगों के बीच में क्यों आ रहा है यह जानने का प्रयास किया तब मैने कारण को पता लगा लिया, उनके मुख्य कारण इस प्रकार हैं
• कोरोना काल में मनुष्यों के बीच एक हलचल सी मच गई और तरह तरह की शक्तिशाली औषधि के विषय में इन्टरनेट पर धमाल मचा दिया और ध्यान अपनी ओर खींचने लगा और इसका सीधा कारण था कोरोना जैसी महामारी का आना और वैक्सीन लगाने से ज्यादा ना लगवाने वाले के मन में ऐसी ऐसी जानकारी देना जिस से वे खुद को निरोग रखने के बारे में सोचते
• नपुंसकता के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लोगों की वजह से भी हुआ है, पता है क्या कहते हैं लोग ? वो कहते हैं कि बलराज जड़ी बूटी इतनी शक्तिशाली है कि पत्थर में दबा दोगे तो भी वह पत्थर को फेंक देता है, और उनके औषधि बेचने का सबसे बड़ा फायदा हो जाता था जिसमें लोग शारिरिक कमजोरी दूर करने और हाथी घोड़े जैसी ताकत आ जायेगी सोचकर ले लेते थे
3. क्या ये सच है कि बलराज जड़ी बूटी के उपर पत्थर रखने से पत्थर को फेंक देता है या पलट देता है ?
देखिए एक घटना हुआ मेरे साथ जिसमें मैं एक जंगली क्षेत्रों में गया था जो कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का हिस्सा है जहां हमारे परिवार के रिश्तेदार हैं, और बातों ही बातों में उनके मुह से यह सुन लिया कि बलराज जड़ी बूटी पत्थर को फेंक देता है और पुरुषों को घोड़े हाथी जैसा बल दे देता है, यह सुनकर बड़ा आश्चर्य हुआ मुझे फिर भी खुद के चेहरे पर वो भाव व्यक्त किए बिना, अन्जान बनकर मैंने और पुछा की कौन ये सब कहता है तब उन्होंने एक जगह का नाम लिया जो कि धरमजयगढ़ वन क्षेत्र पर सिसरिंगा घाटी के उपर तेजपुर नामक जगह है ,और फिर घर आने के बाद मैंने यूट्यूब गुगल सब जगह छान मारा तब पता चला कि यह तो भ्रम फैला रहे हैं और तब मैने तुरंत सही जानकारी वाला विडियो अपलोड कर दिया,
और एक दिन मैं तेजपुर के लिए निकल पड़ा तब चौकी पर दवाई बेचने वाले दिखाई दिए जो हिमालय पर्वत और नरसिंहनाथ ओड़िशा से जड़ी बूटी लाने की बात करते हैं और यह पुरे भारत में फैले हुए हैं जगह जगह तंबू गाड़ कर दवाई का प्रचार प्रसार करते हैं, और यही नहीं उस इलाके में जंगलों से जड़ी बूटी जमा करवा के खरीद लेते हैं, और मैं और भी जंगली गांव में पैर रखा गुप्त पहचान छुपाकर और मैंने कहा मुझे भी जड़ी बूटी खोदवाना है तब वह गांव के कुछ लोग राजी हो गये, तब मुझे बोले आप जो दिखायेंगे उसे ही हम आपको जमा करके देंगे,और मैं हामी भर दी और उन्हें पहले जंगल घुमाने को कहा और तब वो खुद से बोलने लगे तेजराज भोजराज जड़ी बूटी, बलराज जड़ी बूटी तो पत्थर को फेंक देता है,
तो मैंने कहा अरे वाह यह तो बड़ा आश्चर्य चकित करने वाला औषधि है, और वो फिर बढ़ाई करने लगे, और मुझे पुछने लगे भैया आप दिखाओ ना कौन कौन सी जड़ी बूटी चाहिए तब मैने कहा पुरे जंगल में घुमा कर उन्हें सिर्फ एक शतावरी की पहचान करवा दिया जो आदिवासी अंचल में प्रचलित है जिसे "नारभोज" कहते हैं और छत्तीसगढ़ के हरेला पर्व पर उसे उबालकर खाया जाता है और पशु को भी खिलाया जाता है !
फिर जंगल घुमते घुमते एक जगह बलराज जड़ी बूटी को उगा हुआ देखा मैंने तो उन्हें बोला कि इसके बारे में जानते हो ? तो बोले यह तो सिर्फ महिलाओं के लिए काम आता है
फिर फोन में कुछ फोटो दिखाकर पुछा इन सबको जानते हो तब उन्होंने पहचाना नहीं ?
पता है वह सब फोटो तेजराज कामराज व रक्तपाल जड़ी बूटी का था जो वो खुद नहीं पहचानते, और तब मैने उन्हे फटकार लगाई और कहा ऐसी भ्रमित करने वाली बात क्यों करते हो तब उन्होंने बताया घुम घुम कर औषधि बेचने वाले हमें बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं और हमें भी ऐसी जानकारी देने कहते हैं
नोट - देखिए दोस्तों आज यूट्यूब चैनल पर भी वही चल रहा है इतने सारे लोगों ने विभिन्न प्रकार के जड़ी बूटी को इतने बढ़ा चढ़ाकर बताते हुए देखा होगा जो विश्वसनीय नहीं है फिर भी लोग मानने को मजबूर हैं
4. क्या सचमुच बलराज जड़ी बूटी चमत्कारिक रूप से मजबूत है ?
देखिए अगर सच कहूं तो तेजराज भोजराज कामराज बलराज यह जड़ी बूटी हमारे छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश झारखंड ओड़िशा क्षेत्रों में वैद्य परंपरा का सबसे प्रचलित दवाओं में से एक है जो कि ऋषि मुनि के आयूर्वेदिक औषधि किताबों में भी वर्णन नहीं मिलता, और बलराज जड़ी बूटी को हमारे छत्तीसगढ़ में घुंघरू कांदा कहते हैं और यह सिर्फ कुछ मामलों में प्रभावी माना गया है, नाकि कोई चमत्कारिक रूप से प्रभाव डालता है
हां यह सत्य है प्राचीन काल में बहुत सारे चमत्कारिक जड़ी बूटी थी जो अमरत्व को प्राप्त करने जैसा कार्य करता था होगा, पर वर्तमान में यह संभव नहीं है, और है भी तो इसकी जानकारी नहीं है किसी को भी
नोट - मेरा यह मत है अगर इतना कहते हैं कि पत्थर को फेंक देना या इंसान को घोड़े हाथी जैसा बना देना , तो आज तक भारत में इतना शक्तिशाली व्यक्ति सामने क्यों नहीं आता ? वह तो अमर भी हो जाता इस आधार से ?
क्या इंसान को घोड़े हाथी के बल जैसा संज्ञा देना सही है ? मेरे हिसाब से तो ऐसा कहना गलत है क्योंकि हाथी घोड़े का 1% भी इंसान में ताकत आ जायेगा तो इंसान का दिमाग फट जायेगा और नसों में तेज खून बहने से नसें फट जायेगी
यह झूठे दावा करना बिल्कुल गलत है और बे बुनियादी है !
5. बलराज जड़ी बूटी "घुंघरू कांदा" का असल प्रयोग क्या है ?
देखिए हमारे पुरखों ने जो अबतक इस औषधि का प्रयोग किया उसमें कुछ इस प्रकार से काम आता है
• महिलाओं में - महिलाओं को लिकोरिया सफेद पानी जैसी समस्या होती है और गर्भाशय में इन्फेक्शन होता है, या बच्चे दानी में कोई भी समस्या आती है तो इस बलराज जड़ी बूटी का प्रयोग चुर्ण बनाकर खिलाया जाता है और तब बहुत लाभ देता है
• पुरुषों में - देखिए पुरुषों में वीर्य की गुणवत्ता को बेहतर बना देता है जिस से शुक्राणु उत्पादन होता है और बच्चे पैदा करने में सहायक होता है, और साथ ही साथ वीर्य को गाढ़ा करता है और यह सफेद मूसली से 20 गुना अधिक शक्तिशाली होता है
• थकान कमजोरी - देखिए पुरुष हो या स्त्री थकान कमजोरी आम बात है और इसे दूर करने के लिए इस जड़ी बूटी का चुर्ण दुध के साथ लिया जाता है , जिन्हें जिम जाना या वर्कआउट करना पसंद है साथ ही रेसलिंग में हैं उनके लिए एनर्जी ड्रिंक का काम करता है यह बलराज जड़ी बूटी
• दुबलापन दूर - वैसे तो जिम जाने वालो बहुत बेहतर माना जा सकता है क्योंकि शरीर को मजबूत और हष्ट पुष्ट बनाने में मदद करता है
• निमोनिया - बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और उन्हें निमोनिया हो जाता है इसलिए उन्हें बलराज जड़ी बूटी को खिलाया जाता है, और इसके लिए 5 वर्ष तक से उपर वाले बच्चों को दिया जा सकता है, इसके कोई नुक्सान नहीं है
• सुजन - कुछ मामलों में यह सुजन में भी काम आता है जिनके पैरों में दर्द या सुजन जैसी समस्या है वो भी प्रयोग कर सकते हैं
• शरीर फौलादी - सच कहूं तो इसके निरंतर सेवन से शरीर में इतना बल और उर्जा महसूस होता है जैसे हर वक्त शरीर भरपूर ऊर्जा से परिपूर्ण हो, वाकाई इसके सेवन से इंसान की शक्ति परस्पर बना रहता है दैनिक दिनचर्या में
6. बलराज जड़ी बूटी की पहचान क्या है ?
बलराज जड़ी बूटी की पहचान पत्ते कंटिगदार होते हैं और फूल की मंजरी निकलता है जो दो प्रकार के होते हैं
• सफेद गुलाबी फूल - देखिए वैसे तो जंगली पौधों का उगने का सही समय नहीं होता , और वैसे भी जंगलो में पेड़ पौधे एक रहे फिर भी तीन अलग-अलग समय पर वही पौधे फूल फल देतें है, और वहीं सफेद नीला रंग का फूल वाला बलराज जड़ी बूटी जुलाई के अंत तक में मिल जाता है देखने को
• नीला रंग फूल - देखिए अगर नीला फूल बलराज जड़ी बूटी के बारे में बात करें तो इसमें सफेद फूल वाले के मामले में बड़ा कंद निकलता है जो सभी जंगलों में नहीं मिलता, बाकी पहचान एक ही प्रकार है पत्तों को देखें तो जो अगस्त सितंबर महीना तक भी देखने को मिलता है
इसके मुंगफली जैसे कंद निकलते हैं झुमके आकार के
7. बलराज जड़ी बूटी का प्रयोग कैसे करना है
बलराज जड़ी बूटी का प्रयोग उसे जंगलों से खोद कर और अच्छे से धोकर साफ सफाई करके धुप में सुखा देना चाहिए, और सुखने के बाद उसे कुट पीसकर सेवन करना चाहिए
• निमोनिया और महिलाओं के रोगों में शहद के साथ चुर्ण को सेवन करना चाहिए
• शरीर में वीर्य को गाढ़ा करने और और रेसलिंग वालों के लिए दुध के साथ शतावरी चूर्ण और बलराज जड़ी बूटी को मिलाकर करें
मात्रा 3-5 ग्राम में सेवन किया जा सकता है
नोट - खुद से प्रयोग करने से पहले हमारे जैसे जानकर वैद्य से सलाह लें !
8. बलराज जड़ी बूटी के महत्व को पहचानने के बारे मेरा अनुभव कैसा रहा
देखिए मेरा अनुभव कैसा रहा यह बताने के लिए यह जानना जरूरी है कि मैंने इसके नाम से ही बलराज पाक का निर्माण किया है जो इसके गुणों को दर्शाता है,
और इस आर्टिकल के माध्यम से बताना चाहूंगा कि आपको छत्तीसगढ़ आदिवासी परंपरा से जुड़ी कोई भी औषधि के बारे में जानकारी चाहिए तो मेरे यूट्यूब चैनल पर जुड़ सकते हैं और कोई जड़ी बूटी चाहिए हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
धन्यवाद
वैद्यराज
छत्तीसगढ़ जड़ी बूटी
Tags
Jadi buti




