दुबलापन दूर करें आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से | Gain weight with Ayurvedic herbs

 Weight gain Remedies 


दुबलापन दूर करें आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से 
Gain weight with Ayurvedic herbs

दोस्तों इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि दुबले पतले शरीर को हष्ट-पुष्ट कैसे बनाएं क्योंकि जो कमजोर और दुबले पतले शरीर वाले होते हैं वो अक्सर खुद को कोसते हैं और शर्मिंदा महसूस करते हैं साथ ही भीड़ में खुद को निर्बल नजरों से देखने लगते हैं, और यह सिर्फ मानसिक सोच नहीं बल्कि सामने वाले भी आपको इसी नजरिए से देखने लगते हैं, इसलिए इस पोस्ट में मैं आपको औषधि भी बताऊंगा और शरीर को बलवान बनाए रखने के लिए कुछ उपाय भी बताउंगा तो चलिए देर ना करते हुए आपके लिए इस विषय पर चर्चा करते हैं 

1. दुबलापन क्या है ?

आसान भाषा में कहें तो दुबलापन शरीर में मांस ना होना और पिचके गाल और सुखे शरीर वाले को दुबलापन कहते हैं जिसमें शरीर पर मांस का निर्माण ना होना और हवाओं के झोंकों में उड़ जाना जैसी स्थिति दिखाई देती है भले ही यह लाइन थोड़ी हास्यप्रद है पर यह सच्चाई है इसकी

2. दुबलापन के कारण क्या हैं ?

• दुबलापन का पहला कारण है - बचपन से शरीर को पोषण युक्त आहार ना मिलना मतलब खान पान में कमी या सीधे शब्दों में कहें तो प्रोटीन विटामिन युक्त भोजन ना करना और यह सिर्फ गरीब लोगों की बात नहीं है बल्कि कुछ स्थितियों में अमीरों के घर में भी ऐसा होता है जिसमें बच्चे खान पान पर रुचि नहीं रखते बल्कि जंक फ़ूड पर ज्यादा ध्यान रहता है इनका और इसे हम पहला कारण इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शरीर के लिए बचपन ही ऐसा समय है जब हर प्रकार के अच्छे भोजन खाकर शरीर में रक्त रस मांस का निर्माण करना जिस से शुरू से अधिक बलवान और फुर्तीला शरीर बने

• शरीर में खून की कमी होना - अधिकतर मामलों में बच्चे या बड़े इनमें खून की कमी को देखा गया है और ऐसे बच्चे या बड़े चाहे जितना खाना खाएं पर शरीर पर लगता ही नहीं क्योंकि साधारण शब्दों में बताऊं तो यह ऐसे काम करता है दैनिक दिनचर्या पर जो कैलोरी बर्न होती है उसमें रोज के खान पान का हिस्सा घट जाता है और बचा हिस्सा रक्त रस मांस बनाने के लिए काम आता है, चुंकि इनमें पहले से खून की कमी है तो यह कहना कि दैनिक दिनचर्या के कैलोरी बर्न के बाद भी खून बनकर शरीर के दुबलेपन को दूर करे तो यह संभव नहीं है क्योंकि इतना भोजन काफी नहीं है (आगे हम बताएंगे कितना खाना जरुरी है और खून बराबर बने इसपर चर्चा करेंगे)

• माता पिता के शरीर से प्रभावित - देखिए 80% मामलों में देखा गया है कि माता पिता जैसे होंगे वैसे बच्चे का भी शरीर होता है जैसे वो स्वस्थ रहेंगे तो बच्चे भी अच्छे होते हैं, और माता पिता में दोनों का शरीर पतला हो ऐसा भी नहीं होता बल्कि एक झने का शरीर मोटा होता है तब भी बच्चों में यह लक्षण दिखाई देता है, पर इसपर भी मैं यही कहूंगा कि जरुरी यह भी नहीं होता कि दुबले पतले माता पिता के बच्चे दुबले होते हैं बल्कि यह भी देखा गया है कि वो मोटे हो जाते हैं और कहीं मोटे शरीर के माता पिता हैं तो बच्चे पतले हो जाते हैं, यह आंकड़ा लगभग 50% सही माना जा सकता है पर यह भी एक कारणों में से एक है 

• पीलिया होना - देखिए बच्चों में जन्मजात पीलिया हो जाता है जो शरीर को कभी मोटा होने नहीं देता और लगातार इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर रहता है,और पीलिया की बात हुई तो यह भी जान लीजिए कि बड़े लोगों में भी यह शिकायत होने पर वजन नहीं बढ़ता ना ही शारीरिक विकास हो पाता है 

• पाचन क्रिया - देखिए जब आप कोई भी भोजन करेंगे और उसमें आपके शरीर में भोजन को पचाने की क्षमता नहीं होगी तो वो भोजन किसी काम का भी नहीं होगा और आप चाह कर भी कितना कुछ कर लें पर वजन नहीं बढ़ेगा 

• पुरुषों और महिलाओं में व्यविचार - देखिए इसका मतलब स्पष्ट रूप में कहुं तो आजकल शारीरिक संबंध बनाने और खुद के शरीर से अंतरंग हरकत करना शामिल है जिसमें गंदे विचार या संगत या फिर गलत संगत का साथ होना मुख्य कारण है इसमें आयू से पहले शरीर के बनने वाले वीर्य को नुकसान कर शरीर को दुर्बल बना लेना शामिल है 

नोट - इन सबके अलावा चिंता तनाव और बहुत सारे गतिविधि शामिल है जो शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बना देते हैं पर इन सबसे आपको बचना चाहिए 

3. क्या दुबलापन दूर हो सकता है ? क्या करें क्या ना करें?

देखिए शरीर पहले जैसा ही बलवान बन सकता है और आप कुछ समय बाद शरीर में बदलाव देखेंगे पर कुछ नियमों का पालन करें 👇 

• भोजन - विशेष रूप से खान पान पर रुचि रखें और चावल दाल से ही शरीर नहीं बनता क्योंकि शरीर को रोज जितनी कैलोरी चाहिए उतना सिर्फ दाल चावल खाकर नही मिल सकता बल्कि एक्स्ट्रा कैलोरी चाहिए होगा 

• दुध पीएं - देखिए दुध प्राचीन काल से एक पौष्टिक आहार के रुप में काम करते आया है जिसमें सोने से पहले या सुबह नाश्ते के बाद एक गिलास दूध  जरूर दिया जाता था और गांव देहात में तो गाय भैंस पालते आ रहे हैं तो उस समय दुध पीकर बलवान बने रहते थे 

 • मछली अंडे चिकन - देखिए मछली में सबसे अधिक वसा होता है और इसलिए आपके शरीर को मोटे और बलवान बनाने में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है, उसके अलावा अंडा में भी बहुत ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है और यह भी आपके शरीर के लिए लाभदायक है साथ ही चिकन भी 

नोट - सभी लोग मांसाहारी नहीं होते इसलिए यह मांसाहारी भोजन करें यह नहीं कह रहा बल्कि सात्विक भोजन करने वाले सात्विक और पौष्टिक भोजन करें 

• ड्राई फ्रूट्स - काजू, बादाम, छुहारा, किसमिस, मुंगफली सुखे भुने चने का सेवन आप भीगोकर करें और हर सुबह खाएं जिससे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बनेगी और वजन भी तेजी से बढ़ेगा पर ड्राई फ्रूट्स हमेशा के लिए समाधान नहीं है क्योंकि प्रोटीन पाउडर है ये अगर लोगों से सुना है तू यह एक मिथ्या है की वजन लगातार बढ़ेगा  क्योंकि इसको खाते तक वजन बढ़ा रहता है 

नोट - प्राकृतिक रूप से वजन का बढ़ना और आपके द्वारा किसी भी चीजों का सेवन करना यह एक ऐसी प्रक्रिया है जैसे गुब्बारे में हवा भरना इसमें अगर हम बात करें तो ड्राई फ्रूट सी ऐसी चीज हैं जिसको आप सेवन करेंगे तो सिर्फ कुछ समय के लिए ही शरीर मजबूत रहेगा और उसे बंद करते ही पहले जैसा हो जाता है और वहीं पर चिकन मछली अंडे की में बात करूं तो वह सच में काम करता है उसके अलावा अगर हम बात करें तो लगातार आप दूध भी पंगे उसे भी अगर आप बंद कर देते हैं तो भी आपका वजन जो है नियंत्रित जो था वैसी हो जाएगा इसलिए आपको इसको प्राकृतिक तरीके से औषधीय के माध्यम से ठीक करना होगा क्योंकि यह आपके शरीर को बनता है बिगड़ा नहीं है इसके लिए आप अंग्रेजी दवा दारू का सेवन न करें क्योंकि कई लोग मोटापा कम होने की वजह से मतलब दुबलापन होने की वजह से कई तरह के अंग्रेजी दवा दारू या आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां से निर्मित दवा खाते हैं और आप लोगों में से जो आर्टिकल को पढ़ रहे हैं उनमें से भी कई लोगों ने यह सारी चीज करके देख लिया होगा अब वह यह सोच रहे हैं कि जैसा हमने पहले किसी से सुना या आर्टिकल में पढ़ा वही बातें यहां लिखा गया है यह सोच रहे हैं तो आपको बता दूं मैं वैद्यराज हुं छत्तीसगढ़ से जो की बहुत सारे मरीजों को ठीक किया है मैंने जो बचपन से दुबलेपन का शिकार हो गए थे 

4. दुबलापन दूर करने के लिए कुछ लोग ऐसा करते हैं 👇

• चूर्ण या टैबलेट कैप्सूल - जैसा कि आपको भी पता है कई लोग इस चीज को ठीक करने के लिए तरह-तरह की कैप्सूल ले लेते हैं चरण ले लेते हैं और टैबलेट ले लेते हैं जो कि उनका स्थाई समाधान नहीं होता बल्कि शरीर को और दुर्बल बना देता है यह इसलिए स्थाई समाधान नहीं है कहूंगा क्योंकि यह जो है आपके शरीर में तब तक प्रभावित रहता है जब आप इसका निरंतर सेवन करते रहते हैं लेकिन कौन ऐसा इंसान है जो इसका निरंतर सेवन करेगा हमेशा इसलिए कई लोगों का वजन बढ़ाने की जगह वह उल्टा घट जाता है और ऐसा भी नहीं कह सकते हैं कि काम ही नहीं करता बल्कि मैं यह कहूंगा यह सब चीजों को खाता तक आपका शरीर अच्छे से फूला हुआ रहेगा और शरीर हष्ट पुष्ट दिखेगा और लोगों में खुशी की जो है लहर दौड़ पड़ती है कि हमारा शरीर बन रहा है तो कई लोग परेशान पहले से होते हैं कि हमारा दुबलापन शरीर है तो हम मोटे रहे तो लगातार किलो खाता भी रहते हैं लेकिन इस पर यह सारी चीजों को खाने से किडनी पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है यह सारी चीज जिससे उन्हें यह लगेगा कि हम बिल्कुल ठीक होते जा रहे हैं 

 उनको लगेगी उनको लगेगा कि हम बिल्कुल ठीक हो रहे है  और लगातार इसका सेवन लेते हैं और कुछ लोग बंद कर देते हैं, देखिए एक चीज अगर मैं बात करूं मैं भी आयुर्वैदिक वैद्य हूं और मैं कहूंगा की आयुर्वेदिक दवा में भी काम करने का प्रभाव अलग है अच्छी इसमें मैंने टैबलेट और कैप्सूल की बात की है तू वह आयुर्वेदिक भी हो सकता है अंग्रेजी दवा दारू भी हो सकता है और कुछ मामलों में उतना प्रभावी नहीं होता है 

• जिम जाना - देखिए जिम जाना बहुत अच्छी बात है जिसे शरीर को बल मिलता है और शरीर बनता भी है आप सही से घर में भी करें पर भी वही काम करेगा जो आपके शरीर को ऊर्जावान बनाता है लेकिन जब आप जिम ज्वाइन करते हैं तो वहां पर कुछ पाउडर दिए जाते हैं कुछ मेडिसिन दिए जाते हैं जो चरण के रूप में होता है टैबलेट भी हो सकता है जिसे आपको दिया है जाता है जब तक आप जिम जाते हैं और ऐसा सभी जगह नहीं होता लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा होता है और शरीर आपका बहुत तेजी से मांस बनाने लगता है 

• ड्राई फ्रूट्स - ड्राई-फ्रूट्स खाने की सलाह मैंने ऊपर भी दिया था और यह 50% सही भी है क्योंकि आप लगातार इसका सेवन करेंगे तो आपका शरीर बना रहेगा इसका कारण है जैसे कि हम रोज खाना खाते हैं तो इससे हम रोजाना इसका सेवन करते हैं तो परस्पर कैलोरी बनते रहता है और वही आपके शरीर में लगता है पर इसे आपको भी अपने दैनिक दिनचर्या में प्रयोग करना होता है क्योंकि अगर आप इसे खाएंगे तो इसमें कोई नुकसान तो नहीं है पर एक चीज है यह तीन-चार महीना तक आपके शरीर को एकदम अच्छे से मेंटेन करके रख सकता है क्योंकि मैंने लोगों को देखा है ऐसा करते हुए जिसमें भीगे चने और बादाम किशमिश जो है खाते हैं छुहारे खाते हैं तो इसे भी आप अच्छे से कहेंगे तीन-चार महीने खाएंगे तो हो सकता है की 6 महीने तक आपका शरीर अच्छे-से रहे अगर इसको लगातार खाने के बाद भी 6 महीने तक शरीर बन जाता है ड्राई फ्रूट्स काफी महंगे होते हैं सभी से खरीद नहीं सकते ना ही इसका प्रयोग कर सकते हैं अमीरों की बात अलग है वह तो रोजाना दूध दही कुछ भी खा लेते हैं पी लेते हैं 

• ज्यादा भोजन करना - कुछ लोगों में ऐसी मानसिकता होती है जिसमें उनको लगता है कि हमें ज्यादा खाना खाना चाहिए ताकि हमारा वजन बढ़े और इसलिए बहुत ज्यादा खाना खाने लगते हैं लेकिन मैं यह कहूंगा कि ज्यादा खाना खाएंगे तो आपको पचाने में भी आपको भारी सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपका शरीर जानता है कि आप कितने बार खाना खाती आ रहे हैं और ज्यादा खाना खाने से मोटे होते हैं यह कहना थोड़ा सही नहीं है इसलिए क्योंकि आपको ज्यादा खाना खाने से नहीं बल्कि आपके शरीर में प्रोटीन विटामिन की जो कमी है उसे दूर करने वाला भोजन खाना यह चाहिए भले ही वह थोड़ा सा क्यों ना हो लेकिन अधिक मात्रा में जो कैलोरी जो है बनता है प्रोटीन विटामिन वसा जो भी जितने भी चीज हैं वह सब को बनता है उसे खाना चाहिए जैसा कि मैं पहले भी बताया है कि हाई कैलोरी वाली जो चीज होती हैं उसमें बहुत सारे फल फ्रूट भी आते और मांस मछली भी आते हैं जो तेजी से कैलोरी को बढ़ा देते है और इसी चीज को मैं आपको समझाना चाहता हूं की जो वसा युक्त भोजन होता है उसमें फल फ्रूट को छोड़कर अगर मछली अंडे चिकन की बात करें तू 100% प्रभावी रूप से असर दिखाता है पर मैंने पहले भी कहा है सभी लोग मांसाहारी नहीं होती बल्कि सात्विक भी होते हैं 

5. बिना नुकसान के आयुर्वेदिक औषधि में है समाधान 

Weight gain tips



देखिए आयुर्वेदिक परंपरा प्राचीन से चला आ रहा है जो 5000 पुरानी पद्धति है जिसमें काफी सारे औषधीय का जिक्र है किया गया है जो कि निम्न है 

• अश्वगंधा - कई लोग इसका प्रयोग करते हैं जिसे दूध के साथ मिलाकर पिया जाता है और यह आपके शरीर को बनाने में काफी मदद करता है पर यह गर्म प्रकृति का होता है सभी सेवन नहीं कर सकते 

• शतावरी - शतावरी को मैं अपने अनुभव से कहूं तो बहुत ही अच्छा कारगर साबित होता है क्योंकि यह महिलाओं और पुरुषों में अगर बात करें तुम महिलाओंम 100% और पुरुषों में 60% प्रभावी रूप से काम करता है और यह परीक्षित प्रयोग है जिसे मिश्री के साथ दूध के साथ लिया जाता है 

• काली मूसली - काली मूसली में भी शरीर को तेज गति से मोटा और हष्ट पुष्ट करने में मदद करता है चूंकि इसका सेवन वात-पित्त और कफ को संतुलित करता है फिर भी इसकी तासीर गर्म होती है जिसे कारण इसका प्रयोग बहुत ही कम किया जाता है, वहीं सफेद मूसली भी प्रयोग किया जाता है जो ठीक इसके विपरित ठंडी प्रवृत्ति का होता है 

इसकी मात्रा - 3-5 ग्राम चूर्ण को दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है और 90 दिन तक सेवन करने से लाभ देता है 

6. किसे लेना चाहिए किसे नहीं ?

• सबसे पहले तो यह बता दूं कि बच्चे चाहे लड़के लड़की हो जो 16 साल से नीचे हैं वो इसका सेवन बिल्कुल नहीं कर सकते क्योंकि जड़ी बूटी को उनका शरीर झेल नहीं पाता क्योंकि शारीरिक रूप से वह मजबूत नहीं होते 

• महिला - लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रयोग किया जा सकता है और जैसा कि मैंने पहले बताया शतावरी 100% प्रभावी ढंग से काम करता है इनपर इसलिए मुख्य रूप से मैंने बता भी दिया है, इस औषधि का सबसे अच्छी बात है जो महिलाएं गर्भवती भी हैं या फिर दूध पिलाते महिला वो भी इसका सेवन कर सकते हैं और यह बहुत लाभकारी होता है उनके लिए, और लड़कियों कि बात करें तो पीरियड्स के दिनों में थोड़ा सा रुककर बाद में शताब्दी का सेवन करें निश्चित लाभ होगा

• पुरुषों को - पुरुषों के लिए काली मूसली और अश्वगंधा जैसी औषधि वरदान साबित होता है जो तेज गति से शरीर के दुबलेपन को दूर करता है और पुरुषों में सेवन का समय है कि वह 30 दिन खाने के बाद 7 दिन औषधि को रोक दें और फिर निरंतर जारी रखें 

नोट - औषधि रसायन गुणों से भरपूर होते हैं जो कुछ समय बाद कायापलट का काम करते हैं और रक्त रस मांस का निर्माण करते हैं इसलिए इसमें धैर्य रखना अति आवश्यक है और कुछ महीनों तक सेवन करने पर चेहरे पर चमक और निखार आता है और शरीर हष्ट पुष्ट बनता है जो सदैव के लिए वरदान साबित होता है, फिर भी आप सेवन से पहले अपने पास के वैद्यों से प्ररामर्श ले सकते हैं 

7. बैगा आयुर्वेद में हमारी औषधि  से आपको लाभ होगा जानें कैसे ?

Weight gain Ayurvedic 



• शुद्ध जड़ी बूटी - देखिए आयुर्वेदिक औषधि को लगातार बेचा जाता है पर वह 100% शुद्ध हो यह कहना सही नहीं है क्योंकि वो जमा किया हुआ काफी पुराना औषधि का चुर्ण होता है जो 50-60% ही प्रभावी रूप से काम करता है इसलिए जहां से भी लें शुद्ध और प्राकृतिक लें जंगलों से प्राप्त किया हुआ 

• बैगा आयुर्वेद - हमारे छत्तीसगढ़ में वजन बढ़ाने और शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाने की जंगली जड़ी बूटी मिलता है जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा क्योंकि मैं वैद्यराज छत्तीसगढ़ से हूं और यह आर्टिकल मैंने इसलिए लिखा है कि इसके सही दिशा निर्देश क्या हैं और आपको क्या करना चाहिए, अगर ताजी कच्ची जड़ी बूटी चाहिए होगा जिसका चूर्ण तो हमसे संपर्क कर सकते हैं जिसमें सफेद मूसली, काली मूसली, शतावरी शामिल है 

और अश्वगंधा की बात करें तो हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत कम मिलता है जिसे हम उपलब्ध नहीं करा सकते 

• हमारी औषधि जंगली जड़ी बूटी के फार्मूले में औषधि के चूर्ण को मुन्नका (किसमिस का बड़ा रुप) के साथ सेवन कर सकते हैं और दूध हो चाहे पानी बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है और प्राकृतिक रूप से दुबलापन दूर कर देता है और इसका सेवन करीब 60 दिन करना अनिवार्य है और आप 90 दिन भी कर सकते हैं अपने स्वेच्छा अनुसार 

• सभी सेवन कर सकते हैं - जैसे की उपर मैंने बताया है कि 16 साल के नीचे बच्चे औषधि का सेवन नहीं कर सकते, पर हमारी बैगा जंगली जड़ी बूटी में बच्चों और बड़ों दोनों के लिए प्रभावी औषधि मिलता है जो आपके दुबले-पतले शरीर को जान डाल देगा और यह अभी तक मेरे द्वारा मरीजों को दिया जाता रहा है 

नोट - अगर आपको औषधि चाहिए होगी तो संपर्क करें यहां कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं या हमारे इंस्टा अकाउंट पर भी संदेश भेज सकते हैं और हम कुरियर के माध्यम से भेजवा देंगे जो पुरे भारत में डिलिवरी करवा दिया जायेगा

8. आयुर्वेद चुने स्वस्थ रहें ?

देखिए मैं सदैव यही सुझाव दुंगा पुरानी पद्धति ही सर्वोच्च है और यह शरीर को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाता, इसलिए आयुर्वेद में इसका समाधान है और इसे आपको चुनना चाहिए 

नोट - जिनका वजन ज्यादा है उसके लिए भी मैंने आर्टिकल लिखा है उसे आप पढ़ सकते हैं और दैनिक दिनचर्या में शामिल स्वास्थ्य विषयों पर अक्सर मेरे आर्टिकल आते रहते हैं आप पढ़े और अगर ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको समाधान भी मिल जाएगा और स्वास्थ्य लाभ भी धन्यवाद !

वैद्यराज 
छत्तीसगढ़ जड़ी बूटी 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने