उम्र छोटी, बाल सफेद? जानिए कम उम्र में बाल पकने के 5 मुख्य कारण और उपाय। Young Age, Grey Hair? Discover the 5 Main Causes and Remedies for Early Greying

White Hair Problems 


उम्र छोटी, बाल सफेद? जानिए कम उम्र में बाल पकने के 5 मुख्य कारण और उपाय। Young Age, Grey Hair? Discover the 5 Main Causes and Remedies for Early Greying

हैलो दोस्तों मै आपका "वैद्यराज छत्तीसगढ़" से और मैं रोज एक नये टाॅपिक पर चर्चा करता हूं और आपके लिए समाधान बताता हूं और इसी कड़ी में आज बात करेंगे बच्चों में पुरुषों और महिलाओं में बाल अनियमित समय पर सफेद होने के विषय में जिसे बारिकी से समझने की जरूरत है और मैं इसे आपको समझा रहा हूं 

1. बाल सफेद क्यों हो जाते हैं समय से पहले ?

देखिए सबसे पहले आपको बता दूं कि बाल सफेद होने की वजह सबसे पहला कारण है पित्त दोष जिसके कारण बाल सफेद होने लगते हैं, उसे आधुनिक नाम दें तो हार्मोन की कमी के कारण जिसमें विटामिन के बहुत सारे प्रकार हैं पर मैं यह बताना चाहूंगा कि यह आधुनिक युग के नाम से अच्छा आप साधारण शब्दों में मेरी बात को सुनें और समझें क्योंकि यह आर्टिकल मेरे और मेरे मरीजों के बीच जो बातें होती है वही मैं साझा करता हूं, क्योंकि अगर मैं ऐसी बातें लिखुंगा जो ना जाने कितने लोगों ने कहा है या सुना होगा आपने तो यह मुर्खतापूर्ण होगी इसलिए आप सीधा समझ लें कि बाल सफेद होने का कारण तो बहुत सारे है पर मुख्य कारण है शरीर में पित्त दोष होना जिसमें कम उम्र के बच्चे हो या महिला पुरूष इनके उम्र बुजुर्ग दिखने का नही होता बल्कि यह असमय ऐसी स्थिति बन जाती है, और लोग सोचते हैं ऐसा कैसे हो रहा है क्या कारण है वगैरह-वगैरह वहीं बुजुर्गों की बात करें तो उम्र के साथ सब कुछ ढल जाता है ये कहा जाता है पर मैं आपको ऐसा उपाय बताऊंगा जो बुजुर्गों तक के बाल सफेद होने से रोकेगा 

2.बाल सफेद होने के मुख्य कारण क्या हैं ?  और कौन कौन से कारणों से यह होता है ?

• बच्चों में - देखिए सबसे पहले बच्चों के बारे में बात करते हैं इनमें से कुछ लोग सिर्फ 7 साल से 15 साल तक के बच्चों के बारे में बताऊंगा, ये उस उम्र के पड़ाव में होते हैं जिन्हें भरपुर मात्रा में भोजन की आवश्यकता होती है ताकी शरीर की रचना हो सके और सभी लोग खान पान भी सही रखते हैं फिर भी बाल सफेद होने लगते हैं, अगर बच्चों की बात करें तो बचपन से कमजोर प्रवृत्ति के होने की वजह से होता है जो आगे चलकर हर उस चीज पर प्रभाव डालता है जो उसे आने वाले समय में स्वस्थ और जवान बनाने में मदद करता है, इसमें दुबलापन और कमजोर शरीर और वही बालों का सफेद होना प्रमुख है,पर यह भी सच है कि सभी के बाल सफेद नहीं होते बल्कि 10 मे से सिर्फ 3 लोगों के साथ ही होता है और यह आनुवंशिक भी होता है जो माता पिता से मिला रहता है जो पीढ़ियों से किसी किसी में प्रभाव डाल देता है 

• पुरुषों में - देखिए पुरुषों की बात करें तो इनके विषय में यही कहुंगा कि अपने जीवन में जिम्मेदारी से वैसे ही चिंतित रहते हैं और लगातार मेहनत करते रहते हैं, और इस कारण इनके शरीर का जो हार्मोनल बदलाव है वो अक्सर बराबर नहीं रहता और दुसरी सबसे बड़ी चीज है शरीर में गर्मी का बढ़ना ये वैवाहिक जीवन में अक्सर देखने को मिलता है और अन्दर से बुढ़ापे आने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं 

• महिलाओं में - देखिए महिलाओं कि भी बात करें तो इनके शरीर में पुरुषों के मुकाबले शरीर काफी दुर्बल होता है इसलिए पुरुषों और बच्चों के मुकाबले महिलाओं में बाल सफेद होने के ज्यादा केस आते हैं इनके में हार्मोनल संतुलन का इतना बदलाव होता है जो हर महीने कोई निश्चित नहीं होता और इस कारण इनके शरीर में गर्मी पैदा हो जाता है और इनके बाल तेज गति से सफेद होना शुरू हो जाते हैं 

• बुजुर्गों में - देखिए बुजुर्गों में सफेद बाल होना आम बात है क्योंकि यह उम्र का वो पढ़ाव है जहां व्यक्ति का हर वो अंग का समय खत्म होने के कगार पर खड़ा हो जाता है फिर भी इनके उम्र में भी बालों के सफेद होने पर घबराहट होने लगता है 

• सैंम्पू और साबून - देखिए हार्मोनल बदलाव या आनुवंशिक रूप से बाल सफेद होना कहना भी 50% सही है क्योंकि कुछ अन्य कारणों से भी बाल सफेद होते हैं वो है बालों में तरह तरह के सैंम्पू और साबून का इस्तेमाल करना जिसके बाद बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं और अगर वही बच्चों की बात करें तो घर के शरारती तो वही होते हैं मम्मी पापा क्या लगा रहे हैं ये पता रहता है उनको चाहे सैंम्पू हो या साबून , तो ये भी सबसे बड़ा कारण है 

• तेल का बदलना - देखिए समय आने पर लोग कुछ बदलाव चाहते हैं जिसमें अपने बालों के लिए हो या शरीर के लिए साबून तेल सैंम्पू जरुर बदलते हैं, वहीं कुछ लोग नारियल तेल लगा रहे हैं तो कोई आंवला तेल और आधुनिक युग में तरह तरह के प्रचार प्रसार होने वाले तेलों का प्रयोग करना यह बहुत ज्यादा प्रचलित है 

वहीं दुसरी तरफ आप एक तेल का लगातार प्रयोग कर रहे हैं तब तक सही होता है उसके बाद परिणाम आप खुद जानते हैं,तो आप सबको ऐसा करने से बचना चाहिए 

• बालों को कृत्रिम रंग - देखिए वर्तमान समय में बालों का काला होना और ऐसे ही रहने देना ऐसे लोगों की तादाद कम होने लगी है पता है क्यूं? क्योंकि छोटे बड़े शहरों में या गांव में आजकल बालों को कृत्रिम रंग देना या स्ट्रेट करवाना एक फैशन बन चुका है रंग बिरंगे बाल जैसे बगीचे हो , ऐसा तो प्रचलन बढ़ गया है चाहे लड़कों की बात हो चाहे लड़कियों की

• चिंता तनाव - यह कारण भी होता है बाल सफेद होने का , ये सुनना आपके लिए थोड़ा नया लग सकता है पर यह प्राचीन काल से चला आ रहा है चिंता तनाव में रहने वाले लोगों के बाल अक्सर सफेद होना शुरू हो जाते हैं, और यह मानसिक रूप से होकर शरीर पर प्रभाव डालता है और यह बहुत समय बाद देखने को मिलता है, और आपने यह वाक्य सुना भी होगा जिसमें लोग कहते हैं चिंता करने की वजह से तुम्हारे बाल सफेद हो रहे हैं 

नोट - ना ही केमिकल युक्त सैंम्पू लगाएं ना ही कोई तेल क्योंकि आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है 

White Hair Solution 


3. बालों में सैंम्पू और तेल‌ साबून नहीं लगाएं तो क्या लगाएं?

देखिए आपका सवाल बहुत अच्छा है और इस सवाल के पीछे आपकी चिंता भी है इसे मैं दुर करना चाहुंगा 

अगर तेल, सैंम्पू, साबून नहीं लगायेंगे तो ऐसे ही रहें क्या ? तो आपको बता दूं कि मेरा कहना इन्हें लगाने से मना करना नहीं है बल्कि यह कहना है कि बार बार अलग अलग कम्पनी के चीजों को बदलकर प्रयोग नहीं करना है, क्योंकि जो व्यक्ति शुरुआत से ही एक चीज का प्रयोग करता है उसे फर्क नहीं पड़ता, इसका मतलब है वह तेल या सैंम्पू साबून आपके बालों को हानि नहीं पहुंचा रहा

वहीं एक उदाहरण के लिए बताऊं तो आप जो साबून लगाते हैं उसके जगह दुसरा साबून लगाकर देखना ! आपके शरीर में खुजली होने लगेगा, मतलब वो आपके शरीर के लिए सही नहीं है, और इसी बात को आप समझें, 

वहीं ये बात भी सच है कि शुद्ध तेल तो मिलने से रहा और वह चिपचिपा भी होता है इसलिए लोग कम्पनी के तेल मंगाते हैं, और इसे शौक से लगाते भी हैं 

4. बालों के सफेद होने पर क्या करें ? क्या ना करें ?

• हरी सब्जियां - देखिए मैं यही सलाह दुंगा कि अपने शरीर को पोषण से भरपूर भोजन दें जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां हो और उसका सेवन आप करें क्योंकि हरी सब्जियां ताजे होते हैं और वह सीधे आपके शरीर में पोषक तत्व प्रदान करते हैं 

• अंडे मछली - देखिए यह कहना सही नहीं होगा क्योंकि की सभी लोग मांसाहारी नहीं होते पर जो लोग मांसाहारी भोजन करते हैं उन्हें अंडे मछली सेवन करना चाहिए क्योंकि मछली और अंडे में मौजूद विटामिन आपके शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है 

• आंवला - देखिए औषधि गुणों से भरपूर आंवला जूस पीने से बालों के सफेदी को रोका जा सकता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो बालों को मजबूत और काला करने में मदद करता है, चुंकि इसके प्रयोग तीन तरह से होते हैं, आंवला च्यवनप्राश जो अवलेह के रुप में आता है यह बहुत फायदेमंद होता है, दुसरा कच्चे आंवला का सेवन किया जा सकता है पर ये थोड़ा स्वाद में अटपटा लग सकता है क्योंकि कसैला होता है और पानी पीने पर ठंडा और मीठेपन का एहसास होने लगता है पर कच्चा आंवला सही है आपके लिए, तीसरा चीज है आंवला चुर्ण जो कि 21 भावना प्रवृत्ति से तैयार किया गया हो जिसे अमालकी चुर्ण कहते हैं जो साधारण आंवला चूर्ण से 20 गुना शक्तिशाली होता है और इसके सेवन से आंखों की रोशनी के साथ साथ बालों को चमकदार और काले बनाने में मदद करता है 
(बच्चों को सिर्फ च्यवनप्राश खिला सकते हैं वो भी 5 वर्ष से उपर के बच्चे)

• भृंगराज तेल - देखिए बच्चों को औषधि का सेवन नहीं करवा सकते इसलिए बच्चों सहित बड़ों के बाल को काला करने के लिए भृंगराज तेल का प्रयोग सबसे सर्वोत्तम है जिसमें बालों के जड़ो तक अच्छे से तेल लगाने पर कुछ समय बाद बाल काले होने लगते हैं,और वही आंवला और भृंगराज तेल का प्रयोग करने वालों के बाल अधिक उम्र वालों के भी बाल को काला ही रखता है यह प्राचीन परंपरा है 

नोट - क्या नहीं करना है यह तो मैं बता चुका हूं बालों को नुकसान क्यों होता है इसलिए इनका प्रयोग करते समय उन चीजों का प्रयोग ना करें जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है |

5. आयुर्वेदिक जड़ी बूटी से बालों को काला करें ?
White Hair Tension 



देखिए बच्चों को छोड़कर बड़े उम्र वालों को यह बताना चाहूंगा कि आपके शरीर में जो बढ़ी पित्तदोष गर्मी है उसे शांत करना बहुत जरुरी है क्योंकि यह आपके बालों तक को ही नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि आपके चेहरे पर दाग धब्बे और दाने भी ला देता है और कम समय में आपको बुढ़ा बना देता है,और इसलिए व्यक्ति को सदैव वात पित्त कफ ये तीनों को शांत करके रखना चाहिए उसके बाद चेहरे पर चमक और निखार आयेगा साथ ही बाल काले हो जाएंगे 

नोट - आयुर्वेद में बहुत सारे औषधि हैं पर उनके बारे में जिक्र करना नहीं चाहता क्योंकि मैं छत्तीसगढ़ आदिवासी बैगा जड़ी बूटी से औषधि का प्रयोग करता हूं और यह बाकी दवा से अलग है, जो मेरे द्वारा मरीजों को दिया जाता है, इसलिए आपको बालों को वापस काला करना है तो औषधि मंगा सकते हैं 

दवाई मंगाने के लिए आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं या हमारे यूट्यूब चैनल पर या इंस्टाग्राम पर जाकर संपर्क कर सकते हैं उसके बाद 5-6 दिनों में आपके घर दवाई कुरियर के माध्यम से भेजवा दिया जायेगा

6. दवाई कितने दिनों में असर करता है ?

देखिए आपको सच कहूं तो आप अपने बाल का मुंडन भी करवा देते हैं फिर भी बालों को वापस बड़े होने में तीन महीने लगते हैं, वैसे ही दवाई तो 1 महीने का है पर कम मात्रा में 3 महीने भी खा सकते हैं पर बालों के जड़ को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि बाल काला निकल रहा है  !

Ayurvedic Buti इस नाम से यूट्यूब चैनल और इन्स्टाग्राम अकाउंट है आप दोनों जगह जुड़ सकते हैं और यहां भी कमेंट कर सकते हैं 

धन्यवाद !

वैद्यराज 
छत्तीसगढ़ जड़ी बूटी 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने